Children Day:आज भारत के पहले प्रधानमंत्री का जन्मदिन है!
चाचा नेहरू (जवाहरलाल नेहरू)। आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के (इलाहाबाद) प्रयागराज में बैरिस्टर के घर जनम हुआ! जवाहरलाल नेहरू के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था .वो एक स्वनिर्मित बैरिस्टर एबं वा एक कश्मीरी पंडित समुदाय से थे आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई . पंडित जवाहरलाल नेहरू उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई, हालांकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वे इंग्लैंड चले गए और 1912 में फिर से देश लौट आए। वह अपने पिता की तरह ही वकील बन गए। बाद में वह महात्मा गांधी के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये।. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल भेजा गया हालांकि 1947 में भारत की आजादी के बाद वह भारत के पहले प्रधान मंत्री बने। पंडित जवाहरलाल के जन्मदिन की याद में चिल्ड्रेन डे मनाया जाता है.आज भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू का 134 व जन्मदिन मना रहा है